फूलगोभी की खेती - phool gobhi ki kheti

 फूलगोभी की खेती - phool gobhi ki kheti कैसे करे पूरी जानकारी


फूलगोभी भारत में उगाई जाने वाली प्रमुख सब्जी है, फूलगोभी को कई प्रकार से प्रयोग में लिया जाता है। जैसे सूप, अचार, सलाद, बिरियानी, पकौडा आदि कई प्रकार की सब्जियों में किया जाता है। फूलगोभी में अनेक प्रकार की विटामिन जैसे ,प्रोटीन,  विटामिन ‘ए’ तथा ‘सी’ कैल्सियम  का भी अच्छा श्रोत माना जाता है। 
तो आइए आपको आज हम इस लेख में आपको फूलगोभी की खेती के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश करेगे। लेकिन एक बात आप हमेशा ध्यान रखे की आप फूलगोभी की खेती अगेती करे ताकि आपको अच्छा मुनाफा मिले। 


तो आइए आपको हम निम्न बिंदुओ में जानकारी देगे


  1. फूलगोभी के लिए जलवायु
  2. फूलगोभी की उन्नत किस्म
  3. फूलगोभी की नर्सरी कब डाले
  4. खेत की तैयारी कैसे करे
  5. खाद वा उर्वरक का सही इस्तेमाल
  6. रोपाई की सही विधी
  7. रोगों वा कीटो का नियंत्रण
  8. निदाई गोदाई का सही तरीका
  9. पानी का प्रबंधन
  10. फूलगोभी की कटाई कब करे


दोस्तो चलिए अब हम इन प्वाइंट को विस्तार से जानते है 


1. फूलगोभी के लिए जलवायु


फूलगोभी के लिए यदि जलवायु की बात करे तो फूलगोभी ठंडे वा नमी युक्त जलवायु किसकी खेती अच्छी होती है। लेकिन आप किसको 10 से 25 डिग्री सेल्सियस पर सफलता पूर्वक इसकी खेती कर सकते हैं। अब वैज्ञानिकों ने कुछ वैरायटी निजाद की है जिको आप 30 से 35 डिग्री सेल्सियस पर भी अच्छा उत्पादन वी सफल खेती कर सकते है। 
यदि आप अगेती खेती करते हैं तो आपको इन वैरायटी का चुनाव करना चाहिए। 

2. फूलगोभी की उन्नत किस्म


यदि हम बात कर फूलगोभी की उन्नत किस्मों के बारे में तो आप फूलगोभी में अगेती , मध्य , पछेती तीन प्रकार से वैरायटी का चुनाव कर सकते हैं। 

अगेती- पूसा कार्तिक , पूसा दीपाली , cfl 6099
मध्य- पूसा अगहनी , पूसा शुभ्रा, सीएफएल 1522
पछेती- पूसा इसनोबाल 1 , सुपर शीघ्र आदि। 

3. फूलगोभी की नर्सरी कब डाले


दोस्तो आइए जानते है कि फूलगोभी की नर्सरी हमे कब डाल देना चाहिए। यह पर आप यदि अगेती फूलगोभी की खेती करते है तो आप को इसकी नर्सरी 25 जून से 15 जुलाई तक डाल सकते हैं। यदि आप पछेती करना चाहते है तो आप जुलाई के अखरी सप्ताह तक फूलगोभी की नर्सरी डाल सकते है। प्रति एकड़ के हिसाब से बीज दर 500 से 700 ग्राम डालना चाहिए। 

4. खेत की तैयारी कैसे करे


फूलगोभी की खेती में जमीन की तैयारी बहुत अच्छी तरह से करना आवश्यक है। क्योंकि यह सब्जी बहुत ज्यादा nutriyant की आवश्यकता होती हैं। सबसे पहले खेत की दो बार गहरी जुताई कर ले। इसके बाद आप रोटावेटर लगा दे वा मिट्टी को अच्छी तरह से भुर-भुर कर ले। खेत की तैयारी करते समय उसमे आवश्यक उर्वरक डाल दे , इसके बाद क्यारी निकाल ले। 
 

5. खाद वा उर्वरक का सही इस्तेमाल


फूल गोभी की खेती में उर्वरक का प्रयोग सही तरीके से करना आवश्यक है क्योंकि फूलगोभी की खेती में nutriyant की ज्यादा आवश्यकता पड़ती है। यदि बात करे की बेसल डोस में क्या डालना चाहिए तो आप 75 kg डीएपी , 80kg यूरिया, 3kg पोटाश इसके साथ आप माइक्रो nutriyant का प्रयोग करना चाहिए।

6. रोपाई की सही विधी


दोस्तो  फूलगोभी की खेती में रोपाई का सही तरीके का चुनाव करना चाहिए। जिससे हमारी खेती में हवा का अवगवन बराबर हो सके। इससे हमारी फूलगोभी में रोगों का अटैक काम होता है। तो आप क्यारी की दूरी 40 से 50 सेंटी मीटर रख सकते है। वा पौधे से पौधे की दूरी 25 सेंटी मीटर तक रख सकते हैं। 

7. रोगों वा कीटो का नियंत्रण

फूलगोभी की खेती या सर्दी के दिनों में की जाती है तो रोगों का अटैक काम होता है लकी जब हम आउट ऑफ सीजन करते है तो रोगों का अटैक ज्यादा होता है। फूलगोभी में प्रमुख रूप से
गलन रोग, काला विगलन, पर्णचित्ती, अंगमारी, पत्ती का धब्बा रोग आदि, ज्यादातर रोग फफूद की बजह से रोग लगते । इसके लिए आप fungiside का समय समय पर छिड़काव करते रहना चाहिए। जिस से या बीमारियां कंट्रोल रहती है। 
अब बात करते है कीटो के बारे में फूलगोभी में प्रमुख रूप से रस चूसक कीट , इल्ली ,  मक्खी, हीरक पृष्ठ कीट, तम्बाकू की सूड़ी आदि कीट का अटैक तोता है। इनके रोकथाम के लिए आप समय - समय पर कीटनाशक दवा का प्रयोग करते रहना चाहिए। 


8. निदाई गोड़ई का सही तरीका
 


निदाई गोड़ई का सही तरीके को बात करे तो आप फूलगोभी में आपको दो से तीन बार निदाई करना आवश्यक होता है क्योंकि की यदि आपके खेत में खरपतवार नही होगे तो रोगों वा कीटो का  अटैक काम होगा। 

9. पानी का प्रबंधन


यदि आप अगेती फूलगोभी को खेती करते है तो आप उस खेत का चुनाव करे जहा पर पानी नही रुकता हो , पानी निराश की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। यदि बारिश को अवस्था में पानी ज्यादा समय तक एकता है तो जड़ गलन की समस्या आ जाती है। 
अब बात करते है की फूलगोभी में हमे पानी कब देना चाहिए यदि आपके यह पर मौसम सामान्य रहता है तो आप 5 से 8दिन में पानी देते रहना चाहिए। जबतक हमारा पौधा नाजुक होता है तब तक मिट्टी में पानी की नमी बनाए रखना चाहिए। जिस से पौधो का विकास ज्यादा बेहतरीन हो। 

10. फूलगोभी की कटाई कब करे


जब हमारा फूलगोभी की खेती लगभग 70 से 80 दिन की होती है तो तब हमे उसकी कटाई धीरे धीरे करने लगना चाहिए। जिस से जब अगेती गोभी बाजार में जायेगी तो आपको भाव ज्यादा मिलेगा तो आप प्रति एकड़ के हिसाब से 3 से 4 लाख तक कमा सकते है। 

यह भी पढ़े


दोस्तो जो आपको इस आर्टिकल में जानकारी दी गई है वह कुछ अनुभवी किसानों के आधार पर दी गई है। को फूलगोभी की लंबे समय से खेती कर रहे है। यदि यह लेख पसंद आया हो तो आप हमे अपना opinion दे सकते है। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

dhan 6444 gold - धान 6444 गोल्ड

मिर्च की खेती कब और कैसे करें - Mirch ki kheti